Snake : आखिर क्यों पड़ा है ये सांप रजत के पीछे, 15 दिनों में 8 बार काटा, ढूंढकर कर देता है हमला, जाने क्या है पूरा मामला

Snake : आखिर क्यों पड़ा है ये सांप रजत के पीछे, 15 दिनों में 8 बार काटा, ढूंढकर कर देता है हमला, जाने क्या है पूरा मामला

Snake,

आगरा, नवप्रदेश। उत्तरप्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सांप 20 साल को रजत के पीछे इस कदर पड़ा कि वह जहां भी जाता है। सांप उसका पीछा करते-करते पहुंच ही जाता है।

और रजत इस सांप से बचने की लाख कोशिश कर ले लेकिन फिर भी सांप उसे ढूंढ लेता है और उस पर हमला कर देता है। सांप के काटने पर उसका बार-बार इलाज करवाया जाता है। पहले तो सबकुछ ठीक था लेकिन अब सांप के कांटने की वजह से रजत को कम दिखने लगा है।

रजत के परिवार ने अब इसके लिए झाड़-फूंक और सपेरों का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है। लेकि सांप इतना जिद्दी है कि वो किसी के हाथ आने को तैयार ही नहीं है। पिछले 15 दिनों में सांप रजत को 8 बार काट चुका है। सांप को पकड़ने की हर कोशिश अभी तक नाकाम रही है।

रजत के परिवार के लोग कई बार वन विभाग को भी सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक वन विभाग का कोई अधिकारी उनके घर नहीं पहुंचा है। फिलहाल सांप और रजत के बीच काटने और बचने का खेल जारी है।

इस संबंध में आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर बात हुई थी। उनकी जानकारी में यह मसला लाया गया, तो उन्होंने कहा कि इसे दिखवाते हैं।
 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *