खेल

IPL 2022 : 63वें मैच में लखनऊ पर RRR ने पाई जीत, किया पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, अब आई बड़ी खुशखबरी, हुई इस फिनिशर की जबरजस्त की एंट्री

नई दिल्ली, नवप्रदेश। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 63वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रनों से हराकर पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर कर दिया है। अब राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के कई बड़े स्टार फिनिशर को टीम में वापसी मिली है।

टीम में स्टार फिनिशर शिमरोन हेटमायर को दोबारा जुड़ने का मौका मिला है।खबरों के मुताबिक हेटमायर वापस लौट आएं हैं और अभी क्वारंटीन पर हैं।’’ रविवार को लखनऊ पर जीत के बाद रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं।

लीग चरण (IPL 2022) में उनका अंतिम मैच 9वें स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 20 मई को होगा। टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में जाना तय हो जाएगा और साथ ही दूसरा या तीसरा स्थान भी टेबल में कंफर्म हो जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनके शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले टीम के अंतिम लीग मैच (IPL 2022) के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के आतिशी बल्लेबाज हेटमायर अपने पहले बच्चे (बेटे) के जन्म के लिए गयाना गए थे। यही कारण था कि वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।

Related Articles

Back to top button