खेल

Yashasvi Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने लगाया सातवां टेस्ट शतक, एक ही पारी में तोड़ा कोहली और गांगुली का रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास

Yashasvi Jaiswal Century : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर कमाल दिखा दिया। भारत ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी, और अब जायसवाल के धमाकेदार प्रदर्शन ने टीम को सीरीज क्लीन स्वीप करने का मौका दे दिया है।

https://youtu.be/LLHwTBbs5fM

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, और यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक (Yashasvi Jaiswal Century) जड़ दिया। उन्होंने पहले दिन के दूसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। इसी पारी के दौरान उन्होंने अपने 3000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए और इस मामले में विराट कोहली और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।

राहुल के साथ मजबूत साझेदारी

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (Yashasvi Jaiswal Century) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं गिरने दिया। केएल राहुल 38 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए, लेकिन तब तक दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी।

https://twitter.com/i/status/1976562573723271177

इसके बाद जायसवाल ने साई सुदर्शन के साथ 150 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 51वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद जायसवाल ने दर्शकों की ओर देखकर दिल का इशारा (heart celebration) करते हुए अपने अंदाज में जश्न मनाया।

छोड़ा पीछे कोहली और गांगुली को

यशस्वी जायसवाल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन (Yashasvi Jaiswal Century) पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 71 पारियों में हासिल की है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (80 पारियां) और सौरव गांगुली (74 पारियां) को पीछे छोड़ दिया।

अब तक जायसवाल ने 1 वनडे मैच में 15 रन बनाए हैं, जबकि 23 टी20 मैचों की 22 पारियों में 723 रन बनाए हैं। यह जायसवाल की 48वीं टेस्ट पारी थी, जिसमें उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक जड़ा। इसके अलावा उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में भी एक शतक दर्ज है।

https://youtu.be/0839G8X1fkQ

सबसे कम पारियों में 3000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय

69 पारियां – सुनील गावस्कर

71 पारियां – यशस्वी जायसवाल

74 पारियां – सौरव गांगुली

77 पारियां – शुभमन गिल

79 पारियां – पोली उमरीगर

80 पारियां – विराट कोहली

Related Articles

Back to top button