Sarkari Naukri 2023 : 1015 रेडियोग्राफर की निकली है भर्ती, 12वीं पास हैं तो तत्काल करें आवेदन

Sarkari Naukri 2023 : 1015 रेडियोग्राफर की निकली है भर्ती, 12वीं पास हैं तो तत्काल करें आवेदन

UPSC CDS 2022

नई दिल्ली, नवप्रदेश। 12वीं पास के लिए स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का अच्छा मौका है। राजस्थान के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान ने सहायक रेडियोग्राफर की बंपर भर्ती निकाली है। राजस्थान में सहायक रेडियोग्राफर की 1015 वैकेंसी है।

राजस्थान सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2023 है। इसके लिए आवेदन राजस्थान राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाकर करना है।

रेडियोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सहायक रेडियोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को साइंस स्ट्रीम (बायोलॉजी या मैथमेटिक्स) के साथ 12वीं पास होना चाहिए। रेडियोलॉजी कोर्स किया होना चाहिए। इसके अलावा राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

राजस्थान सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य एवं क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग- 500 रुपये

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और इडब्लूएस-350 रुपये

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed