छत्तीसगढ़शहर

सक्ती रियासत पर लगा दाग, राजकुंवर पर एक महिला रिश्तेदार ने लगाया ये आरोप…

गंदी राजनीति का हुआ हूं शिकार : धर्मेंद्र सिंह

जांजगीर-चांपा/नवप्रदेश। Sakti Royal Family : सक्ती रियासत में राजकुंवर पर लगे आरोप के बाद भूचाल आ गया है। जिसके बाद सक्ती राज घराना सुर्ख़ियों में है। राजा के दत्तक पुत्र के खिलाफ सक्ती थाने में अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। अपराध कोई और नहीं रिश्तेदार महिला ही दर्ज कराई है। वहीं इस पर राजा के दत्तक पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने राजनीतिक शिकार होना बताया है।

पीड़ित महिला के मुताबिक वह 9 जनवरी को घर में अकेली थी। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह उसके घर में पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला के विरोध को दरकिनार करते हुए उसके साथ रेप (Sakti Royal Family) किया। घटना के बाद पीड़िता ने सक्ती के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के दत्तक पुत्र के खिलाफ सक्ती थाने में शिकायत कर FIR दर्ज करवाई। जिसमे धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 354,377,450 के तहत दर्ज हुआ है।

वहीं मामले में धर्मेंद्र सिंह ने सफाई दिया है। उनकी माने तो सारे आरोप निराधार हैं। वो लगातार क्षेत्र में जनहित का कार्य कर रहे हैं, जो क्षेत्र के कई नेताओं को नागवार गुजर रही है। ये नेता अपने आकाओं के इशारे पर इस तरह की गंदी राजनीति का खेल रहे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत जल्द ही सारे सबूतों के साथ सामने आएंगे और ये षड्यंत्र बेनकाब होगा।

इस मामले में पुलिस का कहना है महिला की शिकायत पर धर्मेंद्र सिंह (Sakti Royal Family) के खिलाफ धारा 354,377,450 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button