Site icon Navpradesh

Robbery: महिला की सूझबूझ से 8 डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे, पेट्रोल पम्प के मैनेजर के घर डकैती करने….

Robbery: 8 dacoits were caught by the police due to the understanding of the woman, for robbing the house of the manager of the petrol pump….

Robbery

रायपुर/नवप्रदेश। Robbery:राजधानी में एक महिला की हिम्मत ने 8 डकैतों को पुलिस के हवाले किया। यह वाक्या राजधानी रायपुर के खम्हारडिह थाना अंतर्गत गीताजंली नगर का है।

दरअसल, बुधवार को गीताजंली नगर स्थित काशी अपार्टमेंट निवासी नवदुर्गा फ्यूल (पेट्रोल पम्प) के मैनेजर के घर उनके गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने डाका (Robbery) डालने की कोशिश की है। इस वक्त मैनेजर के घर पर उनकी पत्नीम अकेली थी। उसी समय दो लोग घर में आये तो महिला ने उनसे कारण पूछा लेकिन मौके का फायदा उठाकर दो लोग जबरिया घर के अंदर घुसने लगे।

घर में मौजूद महिला ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने चाकू निकालकर आवाज न करने की धमकी दी। महिला ने भी हिम्मत दिखाई और उन दोनों को धक्का देने लगी इस बीच चाक़ू आरोपियों के हाथ से गिर गया। इसका फायदा उठाते हुए महिला ने घर से ही जोर जोर से बचाओ -बचाओ चिल्लाने लगी। महिला की आवाज पर कॉलोनीवासी दौड़कर पहुंचे तो ये दोनों आरोपी भागते दिखाई दिए,जिसे दौड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

पुलिस के द्वारा पूछताछ में आरोपियों (Robbery) ने उनके साथ और 6 लोग होना बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बाकि के 6 आरोपियों को भी धर दबोचा।

पकड़े गए आरोपियों में 4 रायपुर, 2 भिलाई और 2 भानुप्रतापपुर के निवासी हैं। आरापियों के पास से पुलिस ने हथौड़ी, पेंचिस, पेचकस, क्लोरोफार्म, चाकू सहित मोबाइल जब्त किया है।

पुलिस ने सभी 8 डकैतों (Robbery) को हिरासत में ले लिया है और कड़ी पूछताछ भी जारी है। इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version