राम लला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू, शोभा यात्रा, गोदान से लेकर दिव्य स्नान तक…

राम लला प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान शुरू, शोभा यात्रा, गोदान से लेकर दिव्य स्नान तक…

Rituals begin before Ram Lala Pran Pratistha, from procession, Godan to divine bath,

ram lalla pran pratishtha

-अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलता रहेगा

अयोध्या। ram lalla pran pratishtha: उत्तर प्रदेश की पावन धरा अयोध्या में भगवान राम के आगमन के लिए अयोध्या नगरी पुरी तरह से तैयार हो गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर जरूरी छोटी-बड़ी तैयारियां की जा रही हैं।

राम मंदिर के उद्घाटन के पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होगा और 22 जनवरी तक चलता रहेगा। मंदिर ट्रस्ट ने अनुष्ठानों का सात दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है।

16 जनवरी को होगा ‘दशविध’ स्नान

मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित पूजा का कार्यक्रम। सरयू नदी के तट पर ‘दशविध’ स्नान। अनुष्ठान में विष्णु पूजा और गोदान भी शामिल है।

17 जनवरी सरयू जल ले जाएंगे

भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की मूर्ति को एक शोभा यात्रा में ले जाया जाएगा। इसमें भक्त मंगल कलश में सरयू जल ले जाएंगे।

18 जनवरी वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान

गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान होंगे।

19 जनवरी को ये होगा

अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।

20 जनवरी वास्तु शांति सहित अनुष्ठान

राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होंगे।

21 जनवरी125 कलशों से दिव्य स्नान

रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा।

22 जनवरी पंचकोसी परिक्रमा करेंगे

सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे, अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *