Apple iPhone 15 Discount Offer : iPhone 15 256GB पर बड़ा प्राइस कट, अब तक के सबसे कम दाम में खरीदने का मौका

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। iPhone 15 के 256GB वेरिएंट की कीमत में बड़ा प्राइस (Apple iPhone 15 Discount Offer) कट किया गया है। अब यह आईफोन लॉन्च कीमत से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म पर मिल रहे ऑफर्स के बाद इसकी कीमत और भी कम हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक Apple के इस आईफोन को भारत में रिसेलर India iStore की वेबसाइट पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन पर प्राइस कट के अलावा स्टोर डिस्काउंट और बैंक कैशबैक का भी फायदा दिया जा रहा है।
256GB मॉडल की नई कीमत
iPhone 15 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट -128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया गया था।
256GB वेरिएंट की लॉन्च कीमत: 89,900 रुपये
नई लिस्टेड कीमत: 69,900 रुपये
स्टोर डिस्काउंट: 5,000 रुपये
इंस्टेंट कैशबैक: 2,000 रुपये
इन ऑफर्स के बाद iPhone 15 256GB की प्रभावी कीमत करीब 62,900 रुपये (Apple iPhone 15 Discount Offer) तक पहुंच जाती है।
वहीं एक्सचेंज ऑफर के साथ 128GB वेरिएंट को लगभग 38,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जो इसे अब तक की सबसे कम कीमतों में से एक बना देता है।
iPhone 15 के प्रमुख फीचर्स
iPhone 15 में 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Dynamic Island फीचर मिलता है। यह फोन A16 Bionic चिपसेट पर काम करता है, जो पहले iPhone 14 Pro मॉडल में इस्तेमाल किया गया था।
फोन में 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Crash Detection और Satellite Connectivity जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स (Apple iPhone 15 Discount Offer) भी दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन iOS 17 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे नए iOS वर्जन में अपग्रेड भी किया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो iPhone 15 में 48MP का मेन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।



