Republic Day Flypast 2024 : IAF के 51 एयरक्राफ्ट, 29 लड़ाकू विमान, चंद्रयान-3 की लैंडिंग और राम भी दिखेंगे

Republic Day Flypast 2024 : IAF के 51 एयरक्राफ्ट, 29 लड़ाकू विमान, चंद्रयान-3 की लैंडिंग और राम भी दिखेंगे

Republic Day Flypast 2024 :

Republic Day Flypast 2024 :

नवप्रदेश डेस्क। Republic Day Flypast 2024 : आज 23 जनवरी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस बार रिपब्लिक डे फ्लाईपास्ट में एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। IAF के 51 एयरक्राफ्ट, 29 लड़ाकू विमान, चंद्रयान-3 की लैंडिंग और राम भी दिखेंगे।

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के फ्लाई-पास्ट में भारतीय एयरफोर्स के 51 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इनमें 29 फाइटर प्लेन, 7 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 9 हेलिकॉप्टर और एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल होगा। इन्हें 6 अलग-अलग बेस से ऑपरेट किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की झांकी में सबसे आगे भगवान राम होंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस झांकी का महत्व बढ़ गया है। इसके अलावा इस झांकी में मेरठ रैपिड रेल और ब्रह्मोस मिसाइल को शामिल किया गया है।

परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और 9 मंत्रालयों और विभागों की 25 झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का नाम है।

गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) मंत्रालय की झांकियां नजर आएंगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *