DSP Naresh Patel Holi : रायपुर में पुलिसकर्मियों ने खेली जमकर होली, ढोल-नगाड़ों की थाप पर डीएसपी नरेश पटेल ने गाया फाग

होली के त्योहार के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों ने भी जमकर रंगों (DSP Naresh Patel Holi) का उत्सव मनाया। लगातार 72 घंटे तक ड्यूटी करने के बाद जवानों ने थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते नजर आए।
रायपुर में आयोजित इस उत्सव के दौरान डीएसपी नरेश पटेल ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गाया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मी रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते दिखाई दिए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
त्योहार के दौरान जवानों के चेहरों पर ड्यूटी पूरी होने के बाद की राहत और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। कई पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी।
राज्य के अन्य जिलों में भी पुलिसकर्मियों ने इसी तरह होली का जश्न (DSP Naresh Patel Holi) मनाया। बिलासपुर पुलिस लाइन में भी जवानों ने जमकर नाच-गाना किया और रंग-गुलाल लगाकर त्योहार मनाया। वहीं रायगढ़ में भी पुलिसकर्मी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर होली की खुशियां साझा करते नजर आए।
लगातार ड्यूटी में व्यस्त रहने वाले पुलिस जवानों के लिए यह मौका राहत और उत्साह का पल लेकर आया, जहां उन्होंने साथियों के साथ रंगों के इस पर्व को पूरे उल्लास (DSP Naresh Patel Holi) के साथ मनाया।



