Rebika Hatyakand : मछली पकड़ रहे थे मछुआरे तभी जाल में फंस गया कटा सिर, रेबिका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

Rebika Hatyakand : मछली पकड़ रहे थे मछुआरे तभी जाल में फंस गया कटा सिर, रेबिका हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

रांची, नवप्रदेश। झारखंड के रेबिका मर्डर केस की छानबीन कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साहिबगंज जिले के बोरियो बाजार में पुराना शिवालय के तालाब से एक कटा सिर बरामद हुआ है। बोरियो थाना पुलिस ने आशंका जताई है कि यह कटा सिर रेबिका पहाड़िन का हो सकता है।

रेबिका पहाड़िन की हत्या के लगभग 14 दिन बाद यह सिर बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पोखर से  मछली मारने के दौरान यह सिर बरामद हुआ। मछुआरे जाल से मछली पकड़ रहे थे तभी यह सिर उसमें आ गया। मछुआरों ने सिर को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

प्रथम दृश्टया यह सिर किसी महिला का लग रहा है। कान में सोने की बालियां लगी हुई हैं। पुलिस अब इस सिर की शिनाख्त करने में जुट गई है। कान में लगी बालियां फौरी तौर पर सिर की पहचान में मददगार हो सकती हैं।

पुलिस को अब तक रेबिका के शव के 18 टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं। रेबिका पहाड़िया जनजाति की थीं लेकिन उसने कुछ ही दिन पहले मुस्लिम युवक दिलदार अंसारी से शादी की थी। दिलदार अंसारी ने रेबिका पहाड़िन की बर्बरता से हत्या कर दी थी। रेबिका की पांच साल की एक बेटी है, जो राजीव मालतो नामक युवक के साथ लिव-इन में के दौरान पैदा हुई थी।

हाल ही में पुलिस ने रबिका की मां चांदी पहाड़िन और पिता सुरजा पहाड़िया के खून के नमूने डीएनए जांच के लिए लिए हैं। इन्हें डीएनए जांच के लिए रांची एफएसएल भेजा जाएगा। दुमका में टुकड़ों में बंटे रबिका के शव के पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए जांच के लिए खून का सैंपल लिया गया था।

रबिका के अंगों से मिले नमूने और उसके माता पिता के खून के नमूने का डीएनए मिलान किया जाएगा। इससे साफ हो जाएगा कि बरामद शव के टुकड़े रेबिका के हैं। 

मालूम हो कि 16-17 दिसंबर की रात को रबिका की गला दबाकर हत्या करके उसके शव के टुकड़े कर दिए गए थे। 17 दिसंबर की शाम को बोरियो के मोमिन टोला स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे शव के टुकड़े मिले थे। दिलदार अंसारी ने टुकड़ों में बंटे शव की पहचान अपनी दूसरी बीवी रेबिका पहाड़िन के तौर पर की थी।

पुलिस इस हत्याकांड में रेबिका के पति दिलदार समेत दस आरोपियों को जेल भेज चुकी है। दिलदार अंसारी का परिवार रेबिका से दूसरी शादी को लेकर नाराज था। पुलिस सूत्रों की मानें तो रेबिका को रास्ते से हटाने के लिए ही इस हत्या की शाजिश रची गई थी। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *