Rameshwaram Pilgrimage Special Train : स्पेशल ट्रेन से श्री रामेश्वरम धाम ज्योतिर्लिंग यात्रा 20 दिसंबर से शुरू

Rameshwaram Pilgrimage Special Train

श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री रामेश्वरम धाम तीर्थ यात्रा (Rameshwaram Pilgrimage Special Train) को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा की घोषणा होते ही 80% से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। यह 11 दिवसीय पावन यात्रा 20 दिसंबर से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

श्री रामेश्वरम से लेकर बालाजी तक — एक ही यात्रा में दिव्य दर्शन

समिति के अनुसार, इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निम्न पवित्र स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे—

श्री रामेश्वरम धाम

श्री तिरुपति बालाजी

श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग

कन्याकुमारी

मदुरै श्री मीनाक्षी देवी मंदिर

श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों (Rameshwaram Pilgrimage Special Train) का दर्शन कराने के लिए विशेष रूप से यह योजना तैयार की गई है।

स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति पूरी, ₹9 लाख जमा

श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति ने रेलवे विभाग में ₹9,00,000 (नौ लाख रुपये) जमा कर स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

इस विशेष ट्रेन का उद्देश्य—

श्रद्धालुओं को बिना ट्रेन बदले पूरी यात्रा कराना

तीर्थस्थलों के बीच सुविधाजनक आवागमन

सीधे वापसी पर गंतव्य तक पहुंचना

शुद्ध भोजन, एक साथ बर्थ और अनुभवी गाइड — सम्पूर्ण सुविधाएं

समिति पदाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि यात्रियों (Rameshwaram Pilgrimage Special Train) के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—

दर्शन, वाहन, भोजन, आवास व यात्रा मार्गदर्शन

पूरी यात्रा में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं

शुद्ध शाकाहारी भोजन और नाश्ता — छत्तीसगढ़ के बेहतरीन रसोइयों द्वारा

पूरे समूह के लिए एक साथ बर्थ की सुविधा

पूरे मार्ग में अनुभवी प्रबंधक और गाइड यात्रियों की सहायता करेंगे

इस सहज और सुरक्षित यात्रा के कारण श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

You may have missed