छत्तीसगढ़

Mekahara Exclusive : मेकाहारा केंटीन में हुई थी हत्या,आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने पुल के निचे से…

रायपुर / नवप्रदेश | राजधानी के बड़े अस्पताल डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल (Mekahara) के कैंटीन में 06 जुलाई को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी | मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जीवनलाल बताया गया | मृतक जीवनलाल डॉक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में दशमेश सेवा संस्था के कैंटीन में कुक था।

मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जीवन पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार क हत्या कर दी थी | आरोपी हत्यारा हमला करने के बाद अस्पताल (Mekahara) से फरार हो गया था |

पुरे मामले की जानकारी मिलते ही मौदहापारा पुलिस थाने की टीम के साथ सिटी एसपी आंजनेय वार्षनेय मौके पर पहुंच कर वारदात के स्थान पर मुयायना कर तुरंत अपराधी के जांच में जुड़ गए थे |

कैंटीन में हत्या करने वाला हत्यारा पकड़ाया

मेकाहारा (Mekahara) अस्पताल में हत्या करने के बाद आरोपी फरार चल रहा था | हत्या का मुख्य आरोपी तरुण पटेल को उरला सी.एस.पी. अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम ने धर दबोचा और पकड़ कर मौदहापारा पुलिस के हवाले कर दिया |

आरोपी हत्यारा तरुण पटेल को उरला सोनडोंगरी से उरला पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है | मिली जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी तरुण पटेल सोनडोंगरी में पूल के निचे छिपा हुआ था |

बताया जा रहा है की आरोपी हत्यारा तरुण पटेल रामनगर गुढ़ियारी का निवासी है | आरोपी ने मृतक जीवनलाल पर कुल्हाड़ी से हमला क्र उसे मौत के घात उतर दिया था | जिसके बाद से वह फरार चल रहा था |

मौदहापारा पुलिस द्वारा आरोपी तरुण पटेल को अपने गिरफ्त में ले लिया गया है | अब उसपर आगे की कार्यवाही किये जाने की प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया गया है |

Related Articles

Back to top button