देश

Big breaking : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद

– 3 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सीआरपीएफ (CRPF) पर बड़ा आतंकी हमला (Big terrorist attack) हुआ है। सोपार में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद (CRPF 3 shaheed) हो गए।

https://twitter.com/i/status/1251495688162205696

इसके अलावा 3 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब आतंकवादियों ने घात लगाकर सोपोर में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने अहद बाब चौराहे के पास नूरबाग इलाके में यह हमला किया।

https://twitter.com/ANI/status/1251488980287225858

हमले में घायल जवानों को फौरन पास के एसडीएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो सीआरपीएफ जवानों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल जवान ने बाद में दम तोड़ दिया।

इस हमले में तीन पैरामिलिट्री जवान भी घायल बताए गए हैं। सोपोर के एसपी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों को धर दबोचने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button