छत्तीसगढ़

Raipur Protest News : आधी रात रायपुर कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं, जानिए क्या है वजह…

राजधानी रायपुर में रविवार देर रात एक भावनात्मक लेकिन सख्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अनुकंपा नियुक्ति संघ (Raipur Protest News) से जुड़ी दर्जनों महिलाएं रात 11 बजे के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गईं। ये सभी महिलाएं उन दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवारों से हैं, जो वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति (Teachers Union Demand) की प्रतीक्षा कर रही हैं।

https://youtu.be/47UAlNPdW5c

धरने में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रदेशभर में करीब 1200 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन अब भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

महिलाओं का कहना है कि वे अपने परिवारों के भरण-पोषण के लिए संघर्ष कर रही हैं और कई मामलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। “सरकार बदल गई, लेकिन हालात नहीं बदले, धरने में बैठी एक महिला ने कहा।

https://youtu.be/mPtawvDzx7k

Raipur Protest News मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन

अक्टूबर माह में अनुकंपा नियुक्ति संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आज तक कोई ठोस पहल न होने से परिजनों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे प्रदेशभर में आंदोलन को तेज करेंगे। इस बीच, प्रशासन ने धरने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और देर रात तक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button