देश

Rain Alert : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

नईदिल्ली। Rain Alert : आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। पिछले एक सप्ताह से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। आज दिल्ली-यूपी बिहार सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में सर्दियों का आगमन शुरू हो जाएगा और मौसम बदल जाएगा। यानी मौसम एक बार फिर से करवट लेना वाला है।

पहले ही दिल्ली-एनसीआर में इस वक्त सुबह और शाम को हल्की ठंड देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आज यानी शनिवार को दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र (Rain Alert) बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पूर्वी हवाओं के रूप में बंगाल की खाड़ी से नमी के प्रवाह से देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी मैदानी इलाकों में व्यापक बारिश होगी। ये बेमौसम बारिश निश्चित रूप से कटाई को बाधित करेगी और खड़ी फसलों के साथ-साथ खेत में पड़ी हुई कटी फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 16 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश (Rain Alert) होने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर तक, हम उम्मीद करते हैं कि बारिश की गतिविधियां लगभग पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेंगी।

पूर्व बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में खरीफ फसलों की कटाई चल रही हैं। पंजाब और हरियाणा में चावल की कटाई चल रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान भी सोयाबीन और अन्य किस्म की फसलों की कटाई में लगे हैं। शुष्क मौसम की स्थिति के कारण अक्टूबर का महीना कटाई के लिए आदर्श हुआ करता था।

Related Articles

Back to top button