Video:कांग्रेस ने भाजपा को दी नसीहत,पत्थल गांव की घटना को लखीमपुर घटना से न जोड़े

Video:कांग्रेस ने भाजपा को दी नसीहत,पत्थल गांव की घटना को लखीमपुर घटना से न जोड़े

Congress gave advice to BJP, do not link the incident of Pathal village with the Lakhimpur incident

Patthalgaon Incident

रायपुर/नवप्रदेश। Patthalgaon Incident : पत्थल गांव की घटना को कॉंग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह घटना बेहद ही मार्मिक और दुःखद है। कांग्रेस पार्टी घटना में मृत हुए लोगो के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है उनके दुख में सहभागी है।

घायलों के साथ उनके इलाज के लिए कांग्रेस पार्टी और सरकार पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बड़ी गम्भीरता और संवेदनशीलता से लिया है उन्होंने कहा है सबके साथ न्याय होगा। घटना (Patthalgaon Incident) के जांच के आदेश दे दिए है दोषी कोई भी होगा बख्शा नही जाएगा। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है प्रथम दृष्टया लापरवाह दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही की गई है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस दुःखद घटना को लखीमपुर की घटना से जोड़ कर बयान दिया जाना राजनैतिक अधः पतन की पराकाष्ठा है ।दोनों घटनाएं निंदनीय है लेकिन दोनों में समानताएं देखना भारतीय जनता पार्टी की घृणित, राजनैतिक, अवसरवादिता है। लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने राजनैतिक विद्वेष वश केंद्र व भाजपा के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के ऊपर सुनियोजित तरीके से वाहन चढ़ा कर हत्या किया था। पत्थलगांव में एक अपराधी की बेलगाम वाहन से लोग कुचले गए है। भाजपा और रमन सिंह दोनों घटनाओं को जोड़ कर लोगो की दुःखद मौतों पर सियासत न करें।

संचार प्रमुख शुक्ल ने यह भी कहा कि भाजपा मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि के लिए भी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं में भी एक जुटता दिखी नहीं दे रहे है। भाजपा नेता अपने अलग अलग बयान देकर मुआवजे कि राशि भी अलग अलग मांग रहे हैं हैं। कोई 75 लाख तो कोई एक करोड़ देने की बात है। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर सभी को मृतकों (Patthalgaon Incident) के परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना जतना जयदा जरुरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा घोषणा कर दी है।

https://youtu.be/WCqkGm-JtvA

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *