Rahul Was Stopped From Entering The Temple : भूपेश बोले- धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या?

Rahul Was Stopped From Entering The Temple : भूपेश बोले- धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या?

Rahul Was Stopped From Entering The Temple :

Rahul Was Stopped From Entering The Temple :

कहा- असम CM हिमंता बिस्वा सरमा डरपोक प्राणी; ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन की नहीं

रायपुर/नवप्रदेश। Rahul Was Stopped From Entering The Temple : राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोकने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने कहा कि, अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? हिमंता डरपोक हैं। ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन नहीं चलेगी, समझ लीजिए।

दरअसल, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 9वें दिन सोमवार को राहुल को मंदिर प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने ये पोस्ट किया… भूपेश बघेल ने ‘X’ पर लिखा कि, मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? ये गुंडागर्दी ज्यादा दिन की नहीं है। समझ लीजिए।

उन्होंने आगे लिखा कि जब कोई सुबाहु और मारीच किसी को पूजा, यज्ञ करने से रोकते हैं, तब-तब प्रभु श्री राम उसका वध करते हैं। अति का अंत निश्चित है।

बता दें कि रविवार को राहुल ने कांग्रेस नेताओं और आम जनता से बात की। कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल ने मीडिया से कहा कि असम के मुख्यमंत्री डरे हुए हैं, वह भ्रष्ट हैं।

उन्हें भाजपा के दूसरे CM को भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देनी चाहिए।इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने X हैंडल पर असम के सीएम को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया।

सीएम हिमंता ने कहा- राहुल मेरे बच्चे से भी डरता है

मुख्यमंत्री हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। सीएम हिमंता ने कहा- राहुल मेरे बच्चे से भी डरता है, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहटी में प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा- ”राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरता था, अब मेरे बच्चे से भी डरना शुरू कर दिया।

बता दें कि यह पूरा विवाद राज्य में न्याय यात्रा की अनुमति से जुड़ा है। इससे पहले सीएम शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह गुवाहटी में प्रवेश नहीं करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *