छत्तीसगढ़

CM भूपेश ने पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले का किया अभिनंदन, समारोह में पंथी कलाकारों ने दी प्रस्तुति

पद्मश्री मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचे CM भूपेश, दी बधाई

रायपुर/भिलाई/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई रिसाली के दशहरा मैदान में आयोजित पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में डॉ. राधेश्याम बारले का अभिनंदन कर उन्हें पद्श्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

पंथी नृत्य ने मोह लिया मन

छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य के मशहूर कलाकार डॉ. राधेश्याम बारले को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। इस मौके पर प्रदेश भर से आई पंथी नृत्य टोलियों ने अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। पंथी विश्व के सबसे तेज नृत्यों में से एक है। पंथी कलाकारों के सामूहिक प्रदर्शन ने जन समूह का मन मोह लिया। उनकी अद्भुत गतिशीलता को देख आम जनता चकित रह गई। साथ ही कलाकारों के सुंदर गायन ने भी लोगों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए पंथी दल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1458810226933567491

छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ – CM बघेल

सीएम बघेल ने कहा कि डॉ. बारले को पंथी नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्श्री सम्मान मिलने से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉ. बारले पंथी नृत्य के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंथी नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी है। चाहे पंथी हो या पंडवानी हो। छत्तीसगढ़ की सुंदर सांस्कृतिक परंपरा रही है और इस सांस्कृतिक परंपरा पर हमें गौरव है। आज मैं डॉ. बारले एवं उनके परिजनों तथा पंथी कलाकारों से मिलकर एवं उनके सुंदर पंथी नृत्य को देखकर बहुत उल्लासित हुआ हूं। आप सभी ने बहुत आकर्षक सुंदर पंथी नृत्य प्रस्तुत किया है।

बाबा गुरु घासीदास जी का हुआ सम्मान – डॉ.बारले

पद्मश्री डॉ. बारले ने कहा कि मेरा यह सम्मान पंथी नृत्य का सम्मान है। सतनाम समाज का सम्मान है। बाबा गुरु घासीदास जी का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष मार्गदर्शन इस संबंध में रहा है। 1988 में उन्होंने पंथी नृत्य में मेरी दिलचस्पी और मेरी कला को देखकर आकाशवाणी में मेरे लिए अनुशंसा पत्र लिखा था। इसके बाद आकाशवाणी में मेरे कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और इसके माध्यम से मेरी कला का रास्ता खुला। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CM Bhupesh felicitated Padmashree Dr. Radheshyam Barle, performed by cult artists in the ceremony
Padma Shri

CM भूपेश ने किया पद्मश्री मदन सिंह चौहान का सम्मान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के राजातालाब स्थित पद्मश्री से विभूषित सूफी गायक व संगीतकार मदन सिंह चौहान के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चौहान को पद्मश्री अलंकरण से नवाजे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने मदन सिंह चौहान का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। मदन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से प्राप्त पद्म अलंकरण व प्रशस्ति पत्र दिखाया और पद्म अलंकरण समारोह का अनुभव साझा किया। मुख्यमंत्री बघेल पद्मश्री चौहान के परिवारजनों से मिले। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष और विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1458789383113359368

Related Articles

Back to top button