देश

Presidential Election Vote : कोई व्हीलचेयर में तो कोई स्ट्रेचर पर लेटकर पहुंचे वोट डालने…तस्वीरें देखें

नई दिल्ली/नवप्रदेश। Presidential Election Vote : जी हां, आज देश के 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान है। इसमें देशभर के कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। सांसद समेत विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जहां व्हीलचेयर से पहुंचे थे तो वही विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे दिखे। 

राष्ट्रपति चुनाव में अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज नेता वोट डाल (Presidential Election Vote) चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। इसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। मतदान करने के दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह अस्वस्थ्य नजर आए। मनमोहन सिंह की उम्र 89 साल हो चुकी है। वह व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचे और चार लोगों की मदद से उन्होंने अपना वोट डाला। 

राष्ट्रपति चुनाव

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन में वोट डाला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में वोट डाला। विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव

मथुरा से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी वोट डालने पहुंची। इसके अलावा विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने भी मतदान किया। जयंत ने एलान किया है कि वह अपने पिता की बजाय एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे। पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने भी वोट डाला।

राष्ट्रपति चुनाव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। मतदान सभी राज्यों के विधानसभा में हुआ। 

राष्ट्रपति चुनाव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वोट डालते हुए। जगनमोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डालने का एलान किया था। 

राष्ट्रपति चुनाव

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। इसलिए नवीन पटनायक ने विपक्ष में होने के बावजूद मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। 

राष्ट्रपति चुनाव

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला। पिनाराई और उनके विधायकों ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट डालने का एलान किया था। प्रमोद सावंत भाजपा से हैं। इसलिए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार (Presidential Election Vote) द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव

बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। मिथिलेश कुमार की तबियत खराब है। एक्सीडेंट में वह घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button