देशमनोरंजन

President Murmu : एस जानकी को राष्ट्रपति की भावभीनी श्रद्धांजलि, बोलीं, भारत ने खो दिया संगीत जगत का अमूल्य सितारा

देश की महान पार्श्व गायिका एस जानकी के निधन के बाद पूरे संगीत जगत में शोक (President Murmu) का माहौल है। उनके चाहने वाले, कलाकार और देश की कई बड़ी हस्तियां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही हैं। दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली इस दिग्गज गायिका के जाने को भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी एस जानकी को याद करते हुए उन्हें भारतीय संगीत की ऐसी महान शख्सियत बताया, जिनकी आवाज ने भाषाओं और पीढ़ियों की सीमाओं को पार कर लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने दिवंगत गायिका के परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

राष्ट्रपति ने जताया गहरा शोक President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि एस जानकी के निधन से भारत ने संगीत का एक सच्चा आइकॉन खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी असाधारण गायकी ने कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया और छह दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, ओड़िया, तुलु, उर्दू, पंजाबी, बंगाली सहित करीब 20 भारतीय भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी। राष्ट्रपति ने कहा कि उनका सदाबहार संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एस जानकी के निधन पर दुख जताया था। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत और संस्कृति जगत ने एक ऐसी आवाज खो दी है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन President Murmu

दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से प्रसिद्ध एस जानकी का शनिवार को मैसूर के अपोलो अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

छह दशक तक बिखेरा आवाज का जादू

एस जानकी भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित पार्श्व गायिकाओं में गिनी जाती थीं। अपने छह दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत रिकॉर्ड (President Murmu) किए। उनकी भावपूर्ण आवाज, बहुमुखी प्रतिभा और यादगार गीतों ने उन्हें देश की सबसे सम्मानित गायिकाओं में शामिल किया। उनके कई गीत आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button