Political Tension In Hareli Tihar : CM हॉउस से लेकर BJP कार्यालय तक सियासी हरेली तिहार

Political Tension In Hareli Tihar : CM हॉउस से लेकर BJP कार्यालय तक सियासी हरेली तिहार

Political Tension In Hareli Tihar :

Political Tension In Hareli Tihar :

0 कांग्रेस बोली CM भूपेश बघेल ने भाजपा को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया

0 बीजेपी का पलटवार अरुण साव बोले कांग्रेस का ऐसा सोचना उनका अहंकार

रायपुर/नवप्रदेश। Political Tension In Hareli Tihar : हरेली पर्व के हरियाली भरे माहौल में सियासी तल्खी दिख रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस हरेली त्योहार को लेकर आमने-सामने है। वजह है प्रदेश के भाजपा कार्यालय में हरेली त्योहार मनाया जाना। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गेड़ी पर चढ़े। कार्यालय में भाजपा की महिला नेताओं ने हरी साड़ी पहन कर डांस किया, गीत गाए और छत्तीसगढ़ पकवान भी परोसे।

ये सब आयोजन पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए हैं। लिहाजा कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी। कांग्रेस ने भी कह दिया कि ये जो सब हो रहा है वो इस वजह से क्योंकि CM भूपेश बघेल ने भाजपा को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। पलटवार करते हुए अरुण साव ने भी कहा कि अगर कांग्रेस के लोग ऐसा सोचते हैं तो ये उनका अहंकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *