PM Modi Roared In Bastar : बस्तर में गरजे मोदी, कहा - छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटा और बना दिय है अपराधगढ़

PM Modi Roared In Bastar : बस्तर में गरजे मोदी, कहा – छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटा और बना दिय है अपराधगढ़

PM Modi Roared In Bastar :

PM Modi Roared In Bastar :

जगदलपुर में कहा- अल्पसंख्यकों का हक़ छीनना चाहती है कांग्रेस, आबादी तय करेगी पहला हक किसका तो हिंदुओं की आबादी सबसे बड़ी

रायपुर/नवप्रदेश। PM Modi Roared In Bastar : छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर बस्तर में PM नरेंद्र मोदी जमकर गरजे। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों और कांग्रेस की सोच पर तल्ख़ सवाल किये। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया।

यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। उन्होंने कहा अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है ?

इस सरकार को बदलना है। पीएम मोदी आगे बोले, ये बदलाव सिर्फ आप कर सकते हैं। विधानसभा चुनाव में बटन कमल पर दबाना है, तभी यहां विकास धरातल पर दिखाई देगा।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पांच सालों में अपराध का गढ़ बना दिया। यहां विकास या तो बैनर-पोस्टर में दिखता है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में। चारों तरफ यहां भ्रष्टाचार का बोल-बाला है। इस सरकार को बदलना है।

कांग्रेस नेताओ के कारनामों से जनता त्रस्त है

चारो तरफ भ्रष्टाचार है। छत्तीसगढ़ में चारो ओर अपराध ही अपराध। कांग्रेस ने अगर छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो वो है। झूठा प्रचार और घोटालेबाज सरकार। छत्तीसगढ़ के हर कोने से एक ही आवाज आ रही है। अऊ नई सहिबो,बदल के रहिबो। आदिवासी भाई बहन तब के है जब यहां श्री राम आए थे।

अल्पसंख्यकों का हक छीनना चाहती है कांग्रेस

बस्तर में पीएम मोदी ने कहा, मैं सोच रहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। वह कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है ?

आबादी के हिसाब से ही तय होने वाला है तो पहला हक किसका होगा। कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या, तो क्या अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है। तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें क्या ?

बस्तर को कांग्रेस ने ठगा है चिरौंजी के बदले नमक देकर

कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है उसकी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लूटना है। अब तक छत्तीसगढ़ के लोगो को कांग्रेस ने फायदा लेने नही दिया। युवा पीढ़ी जान ले आपके दादा दादी नानी नाना को नमक देकर कांग्रेस ने ठगा है चिरौंजी के बदले नमक देती थी।

कांग्रेस के समय केवल 10 से 12 वन उपज की एमएसपी तय थी आज भाजपा की सरकार 90 वन उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। आदिवासियों का शोषण अब छत्तीसगढ़ में नही चलेगा।

जैसे ही भाजपा सरकार आयेगी तेंदुपता संग्राहको के सारी योजनाएं लागू होगी। छत्तीसगढ़ के धान किसानों का दाना दाना, केंद्र की मोदी सरकार खरीदती है भाजपा की केंद्र की सरकार अब तक 1 लाख करोड़ का भुगतान कर चुकी है।

कांग्रेस नज़रअंदाज की बीजेपी को आदिवासी गौरव मिला

कांग्रेस ने बस्तर को हमेशा नजर अंदाज किया। भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज ,इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया,दंतेवाड़ा एजुकेशन हब बनाया। मुझे गर्व है देश की पहली आदिवासी नेता को राष्ट्रपति बनाने का गौरव भाजपा को मिला है।

आदिवासी विकास के लिए भाजपा कांग्रेस से 5 गुना ज्यादा पैसा दे रही है। 300 से अधिक एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चो के लिए खोले। शिक्षा और रोजगार के बड़े बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले है।

27 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट बस्तर और छत्तीसगढ़ को मिले है। आज इतना बड़ा कार्यक्रम हुआ छत्तीसगढ़ सरकार का कोई मंत्री,उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री तक नही आए। मोदी के सामने कोई आकंठ भ्रष्टाचारी आने से डरता है इसीलिए वो आते नही है।

बस्तर के डेढ़ लाख को मिलेगा रोजगार

कांग्रेस को सरकार जाने की ज्यादा चिंता वो सरकार बचाने में लगे है। आज जो कारखाना शुरू हुआ उसकी मांग दशकों से है रमन सिंह की पिछली सरकार लगातार इसकी मांग करती रही थी लेकिन तब की केंद्र की कांग्रेस सरकार ने इसे नही माना।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के कारण ये काम होने नही दिया। कांग्रेस कमीशन के कारण काम होने नही देती। कांग्रेस बस्तर से कच्चा मॉल विदेश भेजती रही ,उसमे कमीशन खाती रही लेकिन बस्तर के युवाओं को कुछ नही मिला।

इसीलिए हमने स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा करवाया, 24 हजार करोड़ इस पर लगाया। बस्तर के लगभग 50 से 55 हजार लोगो को रोजगार मिलना तय है। यह संयंत्र 23,800 करोड़ रु से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह ग्रीनफील्ड परियोजना का संयंत्र है, जहां उच्च गुणवत्ता वाला इस्पात निर्मित होगा।

इसमें अभी और निवेश होगा ये कारखाना और बड़ा किया जायेगा। आगे 1.50 लाख लोगो ने नौकरी की संभावना बनेगी। अब बस्तर के लोगो को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा बल्कि हिंदुस्तान के लोग बस्तर आयेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *