PM Modi Lashed Out At Congress In Sukma : CM भूपेश के बारे में कहा, 30 टका कक्का, आपका काम पक्का

PM Modi Lashed Out At Congress In Sukma : CM भूपेश के बारे में कहा, 30 टका कक्का, आपका काम पक्का

PM Modi Spoke At Nabarangpur In Odisha :

PM Modi Spoke At Nabarangpur In Odisha :

मोदी बोले- कांग्रेस केंद्र में सत्ता में रहते हुए तिजोरी भर ली अब तिजोरी खाली हो रही है तो कांग्रेस शासित राज्य में लूट मचाये हैं

रायपुर/नवप्रदेश। PM Modi Lashed Out At Congress In Sukma : PM नरेंद्र मोदी ने सुकमा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा- यहां के CM के बारे में कहा जाता है 30 टका कक्का, आपका काम पक्का। ऐसी कांग्रेस सरकार को अब आपको बाहर का रास्ता दिखा देना है।

कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए तिजोरी भर ली थी। उनकी तिजोरी खाली हो रही है तो जहां-जहां राज्य में उनकी सरकार है वहां के लोगों को लूट रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से लूट चलाई जा रही है। 5 साल यही किया है। छत्तीसगढ़ में कौन सा खेल चल रहा है।

भाई भतीजाबाद भ्रष्टाचार यही कांग्रेस की रीति है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाला, युवाओं को धोखा देने वाला कितना भी ताकतवर हो, मोदी की गारंटी है कि जिसने छत्तीसगढ़ को लूटा है, उनको सब कुछ लौटना पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है लूटने वाला एक भी बचने वाला नहीं है।

भ्रष्टाचार से लड़ने का काम करने आप लोगों ने मुझे बैठाया है। छत्तीसगढ़ के धान किसानों की खुशहाली की गारंटी भी मोदी की है। मेरे किसान मेरी गारंटी पर भरोसा करें। किसान सम्मान निधि के 260000 करोड़ भी मोदी सरकार ने दिए हैं।

मोटे अनाज को बाजार में पहुंचाने का काम हमने किया है। भाजपा की सरकार बनेगी। मोटे अनाज की अच्छी कीमत आपको मिलने वाली है। बताओ कक्का, कहां गया प्लांट मक्का…! तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जमकर लूटा है।

भाजपा सरकार बनते ही तेंदूपत्ता की खरीदी का विस्तार किया जाएगा।बोनस और बेहतर सुविधाएं देंगे। मोदी की गारंटी है। कांग्रेस सरकार 5 -6 वनोपज पर ही एमएसपी देती थी आज 90 वनोपज पर भाजपा की सरकार एमएसपी देती है। जगह-जगह वन धन केंद्र खोले आदिवासी बहनों को रोजगार मिला।

कांग्रेस को गौ माता से इतनी नफरत है कि गौ माता के नाम पर भी घोटाले किए। केंद्र सरकार ने वेरिफिकेशन कराया तो 300 में से 250 गोबर प्लांट फर्जी निकले। बंद पड़े हैं। यह कांग्रेस की सच्चाई है। यही कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है। कांग्रेस केंद्र सरकार को दिए जाने वाले आंकड़ों में भी हेरा फेरी करती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *