PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के लिए खुशखबरी, एक ही खाते से कई परिवारों को मिलेगा फायदा

PM Kisan Samman Nidhi : किसानों के लिए खुशखबरी, एक ही खाते से कई परिवारों को मिलेगा फायदा

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रूपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। यह राशि पात्रता पूरी करने वाले हर परिवार को सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना की पात्रता शर्तों के तहत ‘किसान परिवार’ का अर्थ पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है। यदि एक ही भूमि खाते से कई परिवार जुड़े हुए हैं, तो योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ खाता संख्या से नहीं बल्कि परिवार की इकाई के आधार पर दिया जाएगा। यानी एक भूमि खाते को साझा करने वाले अलग-अलग परिवारों को भी स्वतंत्र रूप से यह सहायता राशि दी जाएगी।

भारत सरकार द्वारा 2019 में शुरू की गई यह योजना (PM Kisan Samman Nidhi) छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से लागू की गई थी। राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, प्रत्येक किस्त 2,000 रूपए की होती है। फरवरी 2025 में छत्तीसगढ़ राज्य के 25.47 लाख किसानों को इस योजना की 20वीं किश्त के तहत 553 करोड़ 34 लाख रूपए की सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) प्रदान की गई।

सरकार का कहना है कि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) का लाभ पात्र किसानों तक ही पहुंचे इसके लिए पूरी पारदर्शिता रखी गई है। किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जाती है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और जिलों को पात्रता की नियमित जांच कर लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

हालाँकि इस योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं मिलता। इसमें संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक, सांसद, विधायक, मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर), 10,000 रुपये या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा आयकरदाता परिवार शामिल नहीं हैं। उद्देश्य यह है कि केवल वास्तविक छोटे और मध्यम किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *