Petrol Pump : पहले पेट्रोल भरवाया…फिर ऑयल पाउच मांग… कर्मचारी जैसे झुका, 30 हजार लेकर फरार |

Petrol Pump : पहले पेट्रोल भरवाया…फिर ऑयल पाउच मांग… कर्मचारी जैसे झुका, 30 हजार लेकर फरार

Petrol Pump: First filled petrol… then demand for oil pouch… Employees bowed like, absconding with 30 thousand

Petrol Pump

रायपुर/नवप्रदेश। Petrol Pump : रायपुर में चोरों की इतनी हिम्मत हुई कि वे दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी से पैसे छीन कर भाग गए। दरअसल चोरों ने पहले पेट्रोल पंप में तेल भरवाया, उसके बाद उसने ऑयल का पाउच मांगा। कर्मचारी उसे लेने जैसे ही नीचे झुका, ताक लगाए गाड़ी में बैठा चोर उसकी जेब से 30 हजार रुपए निकालकर भाग गए। मामला पंडरी थाने का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंडरी थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया, घटना मोवा ओवरब्रिज के नीचे स्थित पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) की है। सुबह 9 बजे पेट्रोल पम्प पर दो युवक एक बाइक पर पेट्रोल भराने पहुंचे थे। उन्होंने 250 रुपए का पेट्रोल भराया। उसके बाद उसने ऑयल का पाउच मांगा। ऑयल का पाउच हमेशा नीचे ही रहता है, लिहाजा कर्मचारी पाउच लेने के लिए जैसे ही झुका वैसी ही ताक लगाकर बैठा व्यकित झपट्टा मारकर उसकी जेब से 30 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए।

कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाकों में लगे (Petrol Pump) सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

मामले में है गड़बड़ी

पुलिस के अनुसार यह मामला संदिग्ध भी दिख रहा है। जिस कर्मचारी के साथ ऐसा हुआ है वह बाइक (Petrol Pump) का विवरण नहीं दे पा रहा है। नंबर नहीं देखा है। वहीं सुबह 9 बजे ही कर्मचारी की जेब में 30 हजार रुपयों की मौजूदगी भी पुलिस को सही नहीं लग रही है। क्योंकि इतनी सुबह इतनी गाडिय़ा तो नहीं आई कि उसके जेब में 30 हजार केश आ जाए। हालांकि पुलिस को मामले में झोल लग रहा है और पुलिस हर एंगल से भी जांच कर रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *