Petrol Fire : पेट्रोल में लगी आग…फिर जो हुआ...?

Petrol Fire : पेट्रोल में लगी आग…फिर जो हुआ…?

Petrol Fire: Fire in petrol… then what happened…?

Petrol Fire

रायपुर में पेट्रोल 105.68 /Ltr और डीजल 104.48 रुपए लीटर

रायपुर/नवप्रदेश। Petrol Fire : ना… ना… ना… यह आग उस तरह की आग नहीं है जो पाठक सोच रहे हैं, यह जेब की आग है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से जनता की जेब ढीली हो रही है, जिससे उनके पैसे की गर्मी ठंडी होती जा रही है। इन दिनों पेट्रोल ने पूरे देश में आग लगा दी है। इससे जनता की जेब ढीली हो रही है, आम गृहणियों के बजट का संतुलन भी बिगड़ रहा है।

हर दिन पेट्रोल की कीमतों (Petrol Fire) में हो रहे बदलाव के चलते रायपुर में आज पेट्रोल के दाम Rs . 105.68 /Ltr पहुंच गए हैं। इससे पहले रायपुर में आखिरी बार 27 अक्टूबर, 2021 को पेट्रोल की कीमतों में +0.33 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई थी। ऊपर दिए गए पेट्रोल की कीमतों में छत्तीसगढ़ राज्य के टैक्स शामिल है। इसके अलावा जानिए रायपुर में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में क्‍या बदलाव हुए हैं।

पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार को एक बहार फिर उछाल देखने को मिली। इस बढ़ोत्तरी के बाद रायपुर में 105.68 /Ltr पैसे प्रति लीटर पेट्रोल तो डीजल के भाव 104.48 पर पहुंची। वहीं दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 107.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, तो डीजल भी उससे कमतर नहीं है। डीजल की कीमतें भी बढ़कर 96.67 रुपये प्रति लीटर हो गईं। दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

इधर मुंबई में पेट्रोल (Petrol Fire) की कीमत अब बढ़कर 113.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.8 5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई की कीमतें देश के चारों महानगरों में सबसे अधिक है। महनगरों के आलावा देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 35-40 पैसे प्रति लीटर के बीच बढ़े है।

लेकिन पेट्रोलियम उत्पादों पर स्थानीय करों के स्तर के आधार पर उनकी खुदरा दरें भिन्न थीं। पिछले सप्ताह सोमवार और मंगलवार को ईंधन की कीमतें स्थर रह थीं, लेकिन बुधवार और रविवार के बीच लगातार पांच दिनों तक फिर से दाम बढऩे से पहले चार दिनों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

पिछले 10 दिनों में रायपुर में पेट्रोल की कीमतें

27 अक्टूबर, 2021 – रु. 105.68 /Ltr   रु. 0.33

26 अक्टूबर, 2021 – रु. 105.35 /Ltr   रु. 0.00

25 अक्टूबर, 2021 – रु. 105.35 /Ltr   रु. 0.00

24 अक्टूबर, 2021 – रु. 105.35 /Ltr   रु. 0.34

23 अक्टूबर, 2021 – रु. 105.01 /Ltr   रु. 0.33

22 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.68 /Ltr   रु. 0.34

21 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.34 /Ltr   रु. 0.33

20 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.01 /Ltr   रु. 0.34

19 अक्टूबर, 2021 – रु. 103.67 /Ltr   रु. 0.00

पिछले 10 दिनों में रायपुर में डीजल की कीमतें

27 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.48 /Ltr रु. 0.37

26 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.11 /Ltr रु. 0.00

25 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.11 /Ltr रु. 0.00

24 अक्टूबर, 2021 – रु. 104.11 /Ltr रु. 0.38

23 अक्टूबर, 2021 – रु. 103.73 /Ltr रु. 0.37

22 अक्टूबर, 2021 – रु. 103.36 /Ltr रु. 0.37

21 अक्टूबर, 2021 – रु. 102.99 /Ltr रु. 0.38

20 अक्टूबर, 2021 – रु. 102.61 /Ltr रु. 0.37

19 अक्टूबर, 2021 – रु. 102.24 /Ltr ₹ 0.00

18 अक्टूबर, 2021 – रु. 102.24 /Ltr ₹ 0.00

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *