छत्तीसगढ़

Pastor Arrested : भिलाई में मतांतरण का आरोप, महिला पास्टर सहित तीन गिरफ्तार, सूर्यनगर में घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा, स्थानीय संगठनों का विरोध

नेवई थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में रविवार को धार्मिक गतिविधियों को लेकर बड़ा हंगामा (Pastor Arrested) खड़ा हो गया। एक मकान में कथित तौर पर चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित करने पर बजरंग दल और साहू समाज के लोगों ने घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आयोजकों पर मतांतरण (Bhilai Protest) कराने का आरोप लगाया। बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस ने महिला पास्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

https://youtu.be/tUzm8Sd72wo

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में मनोज कुमार साहू, उसकी पत्नी पास्टर मालती साहू और रविशंकर चंदेल शामिल हैं। प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे से ही घर के सामने जमा होना शुरू हो गए थे। उनका आरोप था कि मनोज साहू के घर में पिछले कई महीनों से 30–40 लोगों को इकठ्ठा कर नियमित प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहू दंपती ने कुछ वर्ष पहले ईसाई धर्म अपनाया था।

इधर साहू समाज और भीम आर्मी के लोग भी विरोध में पहुंच गए और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। इस दौरान ईसाई समुदाय के कुछ लोग भी पहुंचे और मतांतरण के आरोप (Pastor Arrested) को निराधार बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए माहौल शांत किया।

https://youtu.be/SVNH2r7ztAM

फिलहाल प्रार्थना सभा कराने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे भी इलाके में निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button