दुनिया

Pakistan Army Casualties : मरियम नवाज की चुप्पी टूटी: घायल जवानों से मुलाकात के बाद बोलीं- ‘सच्चाई को ज्यादा देर छिपाया नहीं जा सकता'”

लाहौर, 17 मई| Pakistan Army Casualties : भारत के साथ हालिया संघर्ष में पाकिस्तान सरकार जहां लगातार भ्रम फैलाने और हकीकत से मुंह मोड़ने की कोशिश कर रही है, वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के एक बयान ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। लाहौर के कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में घायल सैनिकों से मुलाकात के बाद मरियम नवाज ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कहा, “सच्चाई को ज्यादा देर तक दबाया नहीं जा सकता।”

https://navpradesh.com/wp-content/uploads/2025/05/government-medicine-are-lying-in-the-bushes-720×380.jpg

मरियम नवाज के इस बयान ने पाकिस्तान की फौजी और राजनीतिक नेतृत्व की ओर से किए जा रहे झूठे दावों की पोल खोल दी (Pakistan Army Casualties)है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने बंद कमरे में सैन्य अधिकारियों से यह भी कहा कि आम नागरिकों को अंधेरे में रखना अब संभव नहीं है और पारदर्शिता की ज़रूरत है।

यह पहली बार है जब पाकिस्तान की किसी शीर्ष नेता ने अप्रत्यक्ष रूप से भारत के सटीक हमलों की पुष्टि की है, और यह संकेत दिया है कि आंतरिक हालात उस तरह नहीं हैं जैसा दिखाया जा रहा है।

https://youtu.be/ZL1gGwg8aO4

इस बयान के बाद पाकिस्तान के आंतरिक राजनीति में हलचल मच गई (Pakistan Army Casualties)है, और सेना व सरकार के बीच खींचतान की अटकलें तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button