Site icon Navpradesh

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री, जानें…

padma award chhattisgarh, 2020, madan singh chauhan, navpradesh,

padma award chhattisgarh, 2020

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का हुए ऐलान

नई दिल्ली/नवप्रदेश। पद्म पुरस्कारों (padma award chhattisgarh, 2020) की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत वर्ष 2020 के लिए छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान (madan singh chauhan) (कला) समेत 118 शख्सियतों को पद्मश्री, 16 को पद्म भूषण व 7 शख्सियतों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। प्रति वर्ष राष्ट्रपति के हाथों मार्च या अप्रैल महीने में ये पद्म (padma award chhattisgarh, 2020) पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। पद्म पुरस्कार पाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौहान (madan singh chauhan) को बधाई दी है।

फर्नांडिस, स्वराज, जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण

दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज तथा अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण (सार्वजनिक जीवन) दिया गया है। दिवंगत ट्रेड यूनियन नेता व अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रहे जार्ज फर्नांडिस को भी इसी श्रेणी में मरोणपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। वहीं खेल क्षेत्र से एमसी मैरिकॉम को भी पद्म विभूषण दिया गया है। जबकि पद्म भूषण पाने वालों में सार्वजनिक जीवन क्षेत्र से दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), खेल क्षेत्र से पीवी सिंधु व उद्योग तथा व्यापार क्षेत्र से आनंद महिंद्रा के नाम भी शामिल हैं।

पद्मश्री पाने वाली प्रमुख हस्तियां

पद्मश्री पाने वाली प्रमुख हस्तियों में भोपाल गैस पीडि़तों के लिए जीवन के अंतिम पड़ाव तक लडऩे वाले अब्दुल जब्बार भी शामिल हैं। उन्हें सामाजिक क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं कला क्षेत्र से पद्मश्री पाने वाली प्रमुख हस्तियों में करन जोहर, कंगन रनौट, सुरेश वाडकर, एकता कपूर, अदनान सामी आदि शामिल हैं।

Exit mobile version