8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी उम्मीद, चपरासी से अफसर तक की सैलरी में बड़ा उछाल संभव

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इन दिनों आठवें वेतन आयोग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकारी दफ्तरों से लेकर कर्मचारी संगठनों तक हर जगह संभावित वेतन बढ़ोतरी को लेकर बातें हो रही हैं। खासतौर पर फिटमेंट फैक्टर को लेकर सामने आए नए प्रस्ताव ने कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। कई कर्मचारी अब नई सैलरी के संभावित आंकड़ों का हिसाब लगाने में जुट गए हैं।

नई दिल्ली में हाल ही में हुई बैठकों के बाद यह मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और खर्चों को देखते हुए मौजूदा वेतन ढांचा पर्याप्त नहीं रह गया है। इसी वजह से अब फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

फिटमेंट फैक्टर को लेकर बढ़ी चर्चा : 8th Pay Commission

आठवें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। यही वह फॉर्मूला होता है जिससे नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। अब कर्मचारी संगठन इसे बढ़ाकर 3.83 करने की मांग कर रहे हैं।

न्यूनतम सैलरी में बड़ा बदलाव संभव

अगर 3.83 फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिलती है तो शुरुआती स्तर के कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लेवल 1 के कर्मचारियों की मौजूदा 18 हजार रुपये बेसिक सैलरी बढ़कर करीब 69 हजार रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्लर्क और कर्मचारियों को कितना फायदा

लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य कर्मचारियों की सैलरी में भी बड़ा उछाल संभव बताया (8th Pay Commission) जा रहा है। लेवल 2 की बेसिक पे 19 हजार 900 रुपये से बढ़कर करीब 76 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं लेवल 3 और लेवल 4 के कर्मचारियों की सैलरी में भी कई गुना बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। जूनियर क्लर्क और स्टेनोग्राफर स्तर के कर्मचारियों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिड लेवल कर्मचारियों की भी बढ़ेगी सैलरी

मिड लेवल कर्मचारियों के वेतन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लेवल 6 से लेवल 9 तक की मौजूदा बेसिक पे में काफी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच सकती है। इससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव आएगा।

बड़े अधिकारियों की सैलरी भी बढ़ सकती है

सीनियर अधिकारियों और शीर्ष स्तर के अफसरों की बेसिक पे में भी भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर प्रस्तावित फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो उच्च अधिकारियों की सैलरी कई लाख रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि फिलहाल यह मांग कर्मचारी संगठनों की ओर से रखी गई है और अंतिम फैसला सरकार को लेना है।

बैठक के बाद बढ़ीं उम्मीदें

नई दिल्ली में हाल ही में हुई नेशनल काउंसिल की बैठक के बाद कर्मचारियों के बीच उम्मीदें और बढ़ (8th Pay Commission) गई हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को लेकर क्या फैसला लेती है और आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों को कितना फायदा मिलता है।

Exit mobile version