छत्तीसगढ़देश

BREAKING : छग के राधे श्याम बार्ले को पद्मश्री, शिंजो आबे को पद्म विभूषण, पासवान व महाजन को…

Padma Award 2021 : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है

नई दिल्ली/ए.। Padma Award 2021 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ केे राधेश्याम बारले को कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री देने का ऐलान किया गया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित 7 हस्तियों को पद्म (padma award 2021) विभूषण सम्मान देने की घोषणा की गई है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान मरणोपरांत और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित 10 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में देश की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 102 हस्तियों को पद्म श्री दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button