Site icon Navpradesh

Paddy Transport Ban : 10 अक्टूबर से 30 अप्रैल तक अन्य राज्यों से धान के आयात-परिवहन पर रोक

Paddy Transport Ban: Ban on import-transport of paddy from other states from October 10 to April 30

Paddy Transport Ban

कोण्डागांव/नवप्रदेश। Paddy Transport Ban : कोण्डागांव जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर जिले के किसानों द्वारा उत्पादित धान का समर्थन मूल्य पर किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य से अवांछित व्यक्तियों के द्वारा धान लाकर खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसान के धान के रकबे में बेचने का प्रयास किया जा सकता है।

जिसे रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन (Paddy Transport Ban) वर्ष 2022-23 में दिनांक 10 अक्टूबर 2022 से 30 अपै्रल 2023 तक अन्य राज्यों से धान आयात आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से ही हो सकेगा। शासन की अनुमति के बगैर आयात-परिवहन करने की स्थिति में निर्देशानुसार कार्यवाही दर्ज की जावेगी। इसके लिए कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संबंधित अधिकारियों को धान के अवैध आयात पर रोक एवं खरीदी हेतु उपर्युक्त व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

1 नवंबर से होगी धान खरीदी

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस वर्ष धान खरीदी 1 नवंबर से होगी। इस साल पंजीकृत किसानों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच जाएगी। बीते वर्ष 24.05 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों की संख्या 21.52 लाख थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते बीते तीन सालों में पंजीकृत धान के रकबे और किसानों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।

पंजीकृत रकबा भी बीते तीन सालों में 25.60 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30.26 लाख हेक्टेयर हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का इकलौता राज्य है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 से 10 हजार रूपए की इनपुट सब्सिडी (Paddy Transport Ban) दी जा रही है।

Exit mobile version