रायपुर | इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 9 अगस्त 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मूलनिवासी दिवस (International Day of Indigenous Peoples 2026) गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय शर्मा (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जी.के.निर्माम (पूर्व कुलसचिव) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सी.आर.नेताम (अध्यक्ष, अजजा अधिकारी-कर्मचारी संघ) एवं अति विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर खरे (उपाध्यक्ष, अजजा अधिकारी-कर्मचारी संघ, इं.गाँ.कृ.वि.वि.) ने शिरकत की। इनके अलावा डॉ. आर.आर. भंवर, डॉ. जी.पी. आयाम, डॉ. संजय भारिया, डॉ. सुनील नाग, डॉ. रवि श्रेय और तिलक जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगी परीक्षाओं के दिए मूल मंत्र
International Day of Indigenous Peoples 2026: अति विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर खरे ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए ARS, UPSC, CGPSC, SSC, ITI, IBPS, CGSSC, SI, ICAR, PAT, PET, NEET, CIPET, POLYTECHNIC और छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन (International Day of Indigenous Peoples 2026) सहित दो दर्जन से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र बताए। श्री खरे ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और आदिवासी ही पर्यावरण तथा प्रकृति के वास्तविक संरक्षक हैं। उन्होंने समस्त खरे परिवार (पामगढ़) की ओर से सभी को मूलनिवासी दिवस की बधाई दी।
सम्मान और सहभागिता
कार्यक्रम का संचालन पीएचडी रिसर्च स्कॉलर प्रज्ञा ठाकुर ने किया। अतिथियों का स्वागत अमरजीत भगत, ऋतिक एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में B.Sc., M.Sc., Ph.D. (Ag.) के विद्यार्थियों सहित हजारों छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
