छत्तीसगढ़प्रशासनिक

IPS Kabra : जांबाज अफसर की दरियादिली एक बार फिर आई सामने, ऐसे की लोगों की मदद…चारों तरफ हो रही है तारीफ

बिलासपुर/नवप्रदेश। IPS Kabra : छत्तीसगढ़ में भी कुछ अधिकारी ऐसे हैं, जिनके कारण उनकी हमेशा खुले दिल से प्रशंसा की जाती है। ये अधिकारी लोगों की परेशानी देखकर उनकी मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा उन कुछ अधिकारियों में से एक हैं। इस बार उन्होंने न सिर्फ एक अनजान शख्स के ट्वीट का फौरन जवाब दिया बल्कि पीड़ित परिवार को मदद और राहत भी पहुंचाई।

कोविड काल में भी की लोगों मदद

यह कोई पहला अवसर नही है जब इस जाबाज अधिकारी की दरियादिली सामने आई है इससे पहले भी कोविड काल के दौरान भी कई ऐसे मौके आए, जब इस आईपीएस अधिकारी के कार्यों ने कई लोगों को उनके घर तक पहुंचाया और उन्हें जरुरत की चीज मुहैया करवाई।

एक बार फिर आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा की दरियादिली देखने को मिली है। दरअसल, एक शख्स ने ट्वीट किया कि एक 11 से 12 साल की बच्ची वेदिका पिता संतोष बिलासपुर की उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है और उस बच्ची को टाइफाइड है, जो सिर पर चढ़ गया है। बहुत ही गरीब परिवार से है।

इसपर आईपीएस दीपांशु काबरा ने तुरंत संज्ञान लिया और डॉक्टर से बात की। इसके बाद बच्ची की इलाज में तेजी आई और अब मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची का 3 से 4 दिन में डिस्चार्ज हो जाएगा। आईपीएस दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी कि बच्ची का इलाज का पूरा पेमेंट स्मार्ट कार्ड से हो जाएगा। आईपीएस अफसर के इस कार्य की तारीफ हर कोई कर रहा है।

https://twitter.com/ipskabra/status/1596823563868438530

दरअसल, जिस शख्स ने इलाज के लिए ट्वीट के जरिये अपील की थी न तो उसका एकाउंट वेरिफाइड है और न ही उसने अपने ट्वीट में दीपांशु काबरा को टैग किया था। बावजूद, इसके जो सजगता आईपीएस अफसर ने दिखाई, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

गौरतलब है कि बिलासपुर में भी पदस्थ रहते हुए इनके द्वारा जनता और समाज के लिए किए कार्यों की वजह से इन्होंने न्यायधानी वासियो के दिल मे एक अमित छाप छोड़ रखी है ।

Related Articles

Back to top button