छत्तीसगढ़देश

नक्सलियों ने आईईडी ब्लॉस्ट कर जवानों का वाहन उड़ाया, 8 जवान शहीद, ड्राइवर की मौत…

-लगभग 3 किलो का आईईडी ब्लास्ट
-8 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर

बीजापुर/नवप्रदेश। Big Naxalite attack in Bijapur: नक्सल ऑपरेशन खत्म कर वापस लौट रहे जवानों के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। इस घटना में 8 जवान और एक ड्राइवर के शहीद हो गए है। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखला गए है। घटना कुटरू मार्ग से लापस लौटते समय जवानों को निशाना बनाया गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी है।

बस्तर आईजी ने बताया कि पिकअप में डीआरजी के जवान सवार थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 3 तीन किलो आईईडी विस्फोट किया गया जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1876219162034339863

जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। आज जवान वापस लौट रहे थे।

इस दौरान नक्सलियों ने घात लगातार आईईडी विस्फोट कर वाहन उड़ा दिया। वहीं इस हमले में 8 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। वहीं घायल जवानों को राजधानी रायपुर लाया जाएगा। वहीं इस घटना में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़ सकती है।

https://navpradesh.com/big-breaking-big-naxalite-attack-in-bijapur-security-forces-vehicle-blown-up-9-soldiers-martyred/

Related Articles

Back to top button