Orange Alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड…मौसम का मिज़ाज बदला…अलर्ट में पूरा प्रदेश…!”

रायपुर, 27 मई। Orange Alert Chhattisgarh : इस बार छत्तीसगढ़ में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक देकर पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो 8 जून तक मानसून पूरे राज्य में पहुंच सकता है| केरल में पहले से ही मॉनसून की एंट्री हो चुकी है और अब यह तेजी से उत्तर और पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
इससे पहले कभी इतनी जल्दी मानसून नहीं पहुंचा था। इसके चलते बस्तर, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट लगा (Orange Alert Chhattisgarh)है। बीते चार दिनों में ही 2000 मिमी से अधिक वर्षा हो चुकी है, जो शुरुआती मानसून के लिए असाधारण आंकड़ा माना जा रहा है।
असामान्य मौसम, सामान्य सावधानी नहीं चलेगी
बारिश के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई है। ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सावधानी बरतना अनिवार्य हो गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत हो सकता (Orange Alert Chhattisgarh)है। लगातार बढ़ती नमी और तापमान में असमान गिरावट स्थानीय जलवायु चक्र को अस्थिर बना सकती है।
जनता के लिए विशेष सुझाव:
अलर्ट वाले इलाकों में खुले मैदान या पेड़ के नीचे न रहें
बिजली गिरने की स्थिति में तुरंत सुरक्षित आश्रय लें
मौसम विभाग की अपडेट्स पर नजर बनाए रखें