दुनिया

OMG News : मासूम पिल्ले के गले में दे मारा तीर, फिर देखें क्या हुआ…

अमेरिका। OMG News : कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा बड़ा होता है। बेजुबानों पर काफी जुल्म होता है। आए दिन कुत्तों से जुड़ी कई ऐसी खबरें आती हैं जिनको पढ़कर इंसान का दिमाग ही खराब हो जाता है कि आखिर बेगुनाहों और बेजुबानों पर कुछ बुरे लोग इतना अत्याचार क्यों करते हैं।

अमेरिका (OMG News) से एक हैरान करने वाला सामने आया है। चार महीने के एक पिल्ले को किसी ने बेरहमी से मारने की कोशिश की। उसने इस पिल्ले पर तीर से हमला कर दिया। तीर पिल्ले के गले के आरपार हो गया। हर कोई देखने वाला यही सोचे बैठा था कि बस इस पिल्ले की तो मौत हो जाएगी। लेकिन वो बच गया।

पिल्ले को पहुंचा काफी नुकसान

बता दें कि डॉक्टरों की मानें तो इस हमले से मासूम पिल्ले को काफी नुकसान पहुंचा है। उसके अंदरुनी अंगों को नुकसान पहुंचा है। तीर उसकी गर्दन के आरपार हो गया। इसके कारण उसकी नसें और नलिकाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई। हालांकि डॉक्टर्स ने उसका ट्रीटमेंट करके यह तीर तो निकाल दिया।

https://twitter.com/helpinRIVcoPETS/status/1528869898130276352

रिवरसाइड काउंटी एनिमल सर्विसेज किया रेस्क्यू

हालांकि अभी तक इस बात (OMG News) का पता नहीं चला है कि शर्मनाक हरकत को किसने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिवरसाइड काउंटी एनिमल सर्विसेज के मुताबिक, उन्हें यह पिल्ला अमेरिका के साउथ कैरोलिना में मिला था। वो बुरी तरह से जख्मी था। एक महिला ने पुलिस को फोन करके उसकी हालत के बारे में जानकारी दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वो दर्द में चिल्ला रहा था तभी महिला को उसकी हालत के बारे में पता चला। डॉक्टर्स ने तीर तो निकाल दिया लेकिन अभी भी उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों को भी इस शर्मनाक घटना ने परेशान किया है वो भी कुत्ते पर हमला करने वाले को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे।

Related Articles

Back to top button