मध्यप्रदेश

Forest Dept Outpost : 17 बंदूकें और 652 कारतूस लूटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश/नवप्रदेश। Forest Dept Outpost : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से वन विभाग की चौकी में लूट कर 17 बंदूकें और 652 कारतूस ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। दो की पुलिस तलाश कर रही है। 

बता दें कि बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के ग्राम बाकड़ी वन चौकी में 28 नवंबर को 17 बंदूकें और 652 कारतूस लूट लिए गए थे। लूट का मास्टरमाइंड नंदराम पिता गोपाल निवासी जामपाटी बाकड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 28 नवंबर को बाकड़ी वन चौकी में हुई लूट के मामले में सुरक्षाकर्मी भोला बारेला ने शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन के बाद चार दिसंबर को तीन आरोपियों भावलाल, प्रकाश और गुड्डू उर्फ़ हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

लोढ़ा ने बताया कि अब पुलिस को मुख्य आरोपियों में से एक नंदराम पिता गोपाल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी नंदराम डकैती सहित थाना नेपानगर के पांच अपराधों में आरोपी है। अब पुलिस फूल सिंह सुबला, रेव सिंग समेत डकैती के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी नंदराम पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने एक दिन पहले ही 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार शाम उसे पुलिस (Forest Dept Outpost) टीम ने पकड़ा।

Related Articles

Back to top button