BREAKING : तूफान निवार का असर, कल छग के इन इलाको में बारिश, दो दिन…
![nivar effect in cg, rain due to nivar in chhattisgarh, navpradesh,](https://navpradesh.com/wp-content/uploads/2020/11/nivar-effect-in-cg.jpg)
nivar effect in cg
Nivar Effect In CG : राज्य में उत्तरी के बजाय चलने लगी पूर्वी हवा
रायपुर/नवप्रदेश। चक्रवाती तूफान निवार (nivar effect in cg) के चलते बने सिस्टम के असर से गुरुवार को प्रदेश में भी कहींं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बस्तर, दुर्ग तथा रायपुर संभाग के कछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दो दिन कम लगेगी ठंड
मौसम केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने यह जानकारी दी है। बिलासपुर के भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। निवार के कारण मौसम में कुछ इस तरह का बदलाव भी होगा कि दो दिन तक प्रदेश में ठंड कम लगेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा और ठंड कम हो जाएगी। कम से कम दो दिन तक मौसम का यह बदलाव बना रहेगा। 28 नवंबर के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी।
चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो गया था लेकिन बुधवार को पूर्वी हवा शुरू हो गई। जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। बकौल चंद्रा निवार (nivar effect in cg) के असर से ओडिशा में भी कुछ असर दिखाई देगा। ओडिशा में दक्षिण पूर्व से नमी युक्त व गर्म हवाएं आएंगी। इसी वजह से छत्तीसगढ़ में भी बस्तर में मौसम का मिजाज ज्यादा बदला हुआ होगा।