NCC : गौरव यात्रा का हिस्सा बने एनसीसी कैडेट, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत

NCC : गौरव यात्रा का हिस्सा बने एनसीसी कैडेट, जगह-जगह ग्रामीणों ने किया स्वागत

NCC,

राजनांदगांव, नवप्रदेश। कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर आजादी की गौरव यात्रा के दूसरे दिन पदयात्रा की शुरुआत राजनांदगांव विधानसभा के ग्राम अंजोरा से हुई। वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों की मौजूदगी में यात्रा भारत माता के जयघोष के साथ आगे बढ़ी।

कांग्रेस नेताओं ने यहां अपने संबोधन में कहा कि, देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिवीरों की धरोहर और विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के कल्याण के लिए किसी भी तरह का योगदान देने वाला व्यक्ति सम्मान का हकदार है। नेताओं ने संयुक्त रुप से इस पदयात्रा को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ही लोकतंत्र और देशभक्ति से प्रेरित है

ग्राम अंजोरा में पदयात्रा के बीच आयोजित सम्मान कार्यक्रम के बाद देवादा चौक के लिए रवाना हुई। दूसरे दिन भी बारिश में भीगते नेताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते अपना जज्बा दिखाया। यात्रा में बुजुर्ग से लेकर नौजवान तक शामिल रहे। गांव-गांव से यात्रा में लोग स्वस्फूर्त जुड़ते चले गए। जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत भी किया गया।

टेड़ेसरा पहुंचने पर स्कूल परिसर के पास ही पदयात्रा का स्कूली बच्चों, गांव की महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विशेष रूप से एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को पकड़कर देशभक्ति के नारे लगाते हुए भारत माता की जयकारे लगाए। वे पदयात्रा के साथ लगभग एक किलोमीटर तक टेड़ेसरा चौक तक साथ शामिल रहे।

तत्पश्चात पदयात्रा सोमनी के लिए रवाना हुई। सोमनी पहुंचने के बाद यहां सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके बाद दूसरे दिन की पदयात्रा का समापन हुआ। 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे ग्राम डिलापहरी से निकलकर बागतराई, धर्मापुर, गातापार से होते हुए सुकुलदैहान पहुंचेगी।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, पंकज बांधव, मोती साहू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, अंगेश्वर देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, नरेश शर्मा, मंडी अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, गोवर्धन देशमुख, नासिर जिंदरान, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, अब्बास खान, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, अरशद खान, राजेश्वरी चांदने, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, पार्षद भागचंद साहू, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अशोक फड़नवीस, सचिन टूरहाटे, आरबी मिश्रा, आशीष रामटेके, दिलीप गजेन्द्र, डा. कुमार, खिलेश्वर पाल, जितेन्द्र कौशिक, मुकेश बागड़े, अजय मारकंडे, सुरेन्द्र देवांगन, शकील रिजवी, मुकेश तोप्पो, संतोष निर्मलकर, संगीता गजभिए, नितेश अग्रवाल, सचिन यादव, कृष्णा देशलहरे, बबलू, दामन, लक्की चंद्राकर, शंकर देशमुख, मेहुल मारू, कुंदन चंद्राकर, सुकृत साहू, सुनीता सिन्हा, मनीष अग्रवाल, निसार खान, अंजोरा सरपंच शैलेश साहू, राहुल देवांगन, सोहेल शेख, विजय अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह, सुकृत गुप्ता, जितेन्द्र महिलांगे, रवि साहू, चद्रकांत साहू, सोमनी सरपंच लता यादव, अंजोरा से खेमिन बाई, कुमारी मनीषा, अहिल्या बाई, सरोजनी, टिकेश्वरी, अंबिका बाई, सुशीला बाई, अंजोरा, खिलेश्वरी, देवादा से कुमारी भूमिका साहू, रेणुका साहू, चंद्रिका बाई, दुरपत साहू, श्यामबती, अग्रहित यादव, बिसाल यादव, देवादा, बूथ अध्यक्ष संजय देशलहरे, आशीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

पदयात्रा में इन लोगों का हुआ सम्मान

अंजोरा में श्रीमती रजनी साहू, डेजी साहू, संतोषी साहू, रेणुका साहू, राधा, मिथलेश्वरी, खेमिन, मीना साहू व सरपंच अंजू साहू, देवादा में कोटवार दीपक दास मानिकपुरी, अवध सिन्हा, शत्रुहन देशमुख, पुनु निर्मलकर, सेवक साहू, अंगेश्वर यादव, सुशीला ताम्रकार, पुष्पा मानिकपुरी, उमा देशमुख, रामेश्वर यादव, संगीता बाई एवं टेड़ेसरा में एनसीसी बच्चों पूर्वी साहू, पार्वती साहू, सुप्रिया साहू, आर्यन तिवारी,

पुर्वेश सिन्हा, कुमकुम यादव, किरण साहू, पुष्पेन्द्र साहू, कुलदीप साहू, मिनाली देशमुख, टिकेश्वरी साहू, स्नेहा साहू, खेमलाल, गीता साहू, कृति साहू, निशा बघेल व प्राचार्य दीपक ठाकुर एवं सोमनी में पर्वतारोही रोहित कुमार झा, नितेश अग्रवाल, सरपंच लता यादव, राजीव मितान क्लब के मंजू पांडे, अजय साहू, तरोत्तम दास बंजारे, सतनाम युवा मंच, शैलेन्दी्र कोसरे, इंद्रा गायकवाड़, तेजेश्वरी, ललिता साहू, रौशनी सोनी, सदस्यों का हुआ सम्मान

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *