National Sadbhavana Award Ceremony : सोनिया ने पति राजीव को याद कर कहा- उनकी सफलता छुपाई नहीं जा सकती

National Sadbhavana Award Ceremony
नवप्रदेश डेस्क। National Sadbhavana Award Ceremony : आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने पति को याद किया और कहा उनकी सफलताओं को छुपाया नहीं जा सकता है।
समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर सोनिया गांधी ने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पहले तो अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज विभिन्न विचारधाराओं के लोग पूर्व पीएम राजीव गांधी की उपलब्धियों को बदनाम करने की कोशिश करते हैं।
congress president ने कहा उनकी सफलता को ज्यादा समय तक नहीं छुपाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 1984 लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को 401 सीटों का सर्वोच्च बहुमत मिला था।
राजीव गांधी ने समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए एक समान काम किया। राजीव गांधी उन्हें भी काफी अहमियत देते थे, जिनकी पार्टी सिर्फ दो सीट वाली थी।