मनोरंजन

Corona Positive : नोरा फतेही डॉक्टरों की निगरानी में, बोली- बिस्तर से नहीं उठ पा रही हूं

नई दिल्ली। Corona Positive : देश में बढ़ते ओमिक्रोन मामलों के बीच मनोरंजन इंडस्ट्री पर कोविड-19 का प्रकोप गहरा रहा है। अर्जुन कपूर और रिया कपूर के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद अब खबर आयी है कि डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही कोविड-19 की चपेट में आ गयी हैं। नोरा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की और बताया कि उनकी हालत अच्छी नहीं है।

नोरा (Corona Positive) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी सेहत की जानकारी दी, जिससे लगता है कि उनकी तबीयत गंभीर है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं अभी कोविड से जूझ रही हूं। इसने मुझ पर वाकई में असर किया है। कई दिनों से बिस्तर से नहीं उठ पा रही हूं और डॉक्टरों की निगरानी में हूं।

कृपया सुरक्षित रहिए और मास्क पहने रहिए। यह तेजी से फैल रहा है और किसी को भी अलग ढंग से हो सकता है। दुर्भाग्य से मुझ पर बुरा असर हुआ है। यह किसी को भी हो सकता है। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल यही मायने रखता है। सेहत से जरूरी कुछ भी नहीं। स्वस्थ रहिए। सुरक्षित रहिए।

Corona Positive: Nora Fatehi under the supervision of doctors, said - unable to get out of bed...

द कपिल शर्मा शो में हुईं थीं शामिल

नोरा (Corona Positive) हाल ही में द कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुई थीं, जहां वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ अपने नये गाने डांस मेरी रानी को प्रमोट करने गयी थीं। नोरा ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया था, जिसमें वो गाने पर थिरकते हुए दिख रही हैं। नोरा के साथ कपिल शर्मा, गुरु रंधावा, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक को भी देखा जा सकता है। यह एपिसोड इस वीकेंड में प्रसारित किया जाएगा। बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर द कपिल शर्मा शो ने एक हफ्ते का ब्रेक लिया है। 

नोरा पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के लिए भी खबरों में रही थीं। नोरा का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग वाले मामले में सामने आया है। ईडी अधिकारी उनसे पूछताछ कर चुके हैं। खबर आयी थी कि नोरा इस मामले में सरकारी गवाह बन सकती हैं। नोरा ने बॉलीवुड में अपना करियर एक डांसर के तौर पर शुरू किया था और अब तक कई फिल्मों में सुपर हिट गाने दे चुकी हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा ने एक किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button