Mumbai-Ahmedabad Highway : खौफनाक...! छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती कैब से फेंका मां-बेटी को, बच्ची की मौत

Mumbai-Ahmedabad Highway : खौफनाक…! छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती कैब से फेंका मां-बेटी को, बच्ची की मौत

Mumbai-Ahmedabad Highway: Creepy...! Mother-daughter thrown out of moving cab for protesting molestation, girl dies

Mumbai-Ahmedabad Highway

मुंबई/नवप्रदेश। Mumbai-Ahmedabad Highway : महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार में महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। महिला के विरोध करने पर उसकी 10 महीने की बच्ची को कार से फेंक दिया गया, जिसके चलते मासूम की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर विरार फाटा के पास एक दस महीने की बच्ची को कैब से फेंकने पर उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला को भी गाड़ी से बाहर धकेल दिया गया और उसे गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे में शेयरिंग कैब से लौट रही थीं जिसमें कुछ अन्य यात्री भी थे। घटना में मासूम की मौत हो चुकी है, जबकि जख्मी महिला का वसई-विरार महानगरपालिका के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पालघर में केस दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने इस बारे में जानकारी (Mumbai-Ahmedabad Highway) देते हुए कहा, “मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर चलती कार में एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में विजय कुशवाहा नाम के एक शख्स के खिलाफ पीएरा मांडवी, पालघर जिले में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में महिला के 10 माह के बच्चे की मौत हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *