MP Electricity Bill Holiday Open : मार्च में छुट्टी नहीं, सभी अवकाश दिनों में खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र, ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी छूट

MP Electricity Bill Holiday Open

MP Electricity Bill Holiday Open

मार्च माह में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने महत्वपूर्ण (MP Electricity Bill Holiday Open) निर्णय लिया है। कंपनी के कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी जिलों में मार्च के प्रत्येक शनिवार, रविवार तथा घोषित अवकाश के दिनों में भी बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे।

कंपनी के अनुसार 01, 08, 15, 22 और 29 मार्च (रविवार), 07, 14, 21 और 28 मार्च (शनिवार) के अलावा 03 मार्च (होली), 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 20 मार्च (जमात-उल-विदा/ईद-उल-फितर पूर्व दिवस/रानी अवंती बाई बलिदान दिवस), 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी बिल भुगतान केंद्रों में नियमित रूप से कार्य होगा।

भोपाल शहर में विशेष व्यवस्था

भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत पश्चिम, पूर्व, दक्षिण और उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालयों के साथ दानिश नगर, मिसरोद और मंडीदीप स्थित बिल भुगतान केंद्र भी अवकाश के दिनों में खुले (MP Electricity Bill Holiday Open) रहेंगे। उपभोक्ता पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से कैश भुगतान कर सकेंगे, साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों के मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि बिजली वितरण केंद्र और बिल भुगतान केंद्र अवकाश के दिनों में भी सुचारु रूप से संचालित हों।

ऑनलाइन भुगतान पर आकर्षक छूट

कंपनी ने उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करते हुए छूट योजना भी लागू की है।

निम्नदाब घरेलू उपभोक्ता यदि ऑनलाइन भुगतान करते हैं, तो उन्हें कुल बकाया बिल राशि पर 0.50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस छूट पर अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है।

उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर 100 रुपये से 1000 रुपये तक की छूट प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन भुगतान के लिए उपभोक्ता कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं विभिन्न डिजिटल वॉलेट के माध्यम से बिल जमा  कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फोनपे, अमेजन पे, गूगल पे, व्हाट्सऐप पे, पेटीएम और उपाय मोबाइल ऐप के जरिए भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

कंपनी ने अपील की है कि उपभोक्ता भीड़ से बचने और समय की बचत के लिए अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम अपनाएं, ताकि सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से बिल भुगतान किया जा सके।

You may have missed