MP Big Breaking : नर्मदा नदी में गिरी बस, 55 यात्री थे सवार, अभी तक निकले 12 शव, बढ़ सकता है मौतों का आकड़ा

MP Big Breaking : नर्मदा नदी में गिरी बस, 55 यात्री थे सवार, अभी तक निकले 12 शव, बढ़ सकता है मौतों का आकड़ा

MP Big Breaking,

धार, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश में सोमवार की सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई है। 55 यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई। जिसमें से अभी तक 12 शव निकाले (MP Big Breaking) जा चुके हैं। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि ये हादसा खरगोन और धार जिले की सीमा पर खलघाट में बने नर्मदा पुल पर हुआ है। ये यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। तभी बस अनियंत्रित हुई और नर्मदा नदी में जा गिरी। अभी तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। मौतों का आकड़ा अभी भी बढ़ (MP Big Breaking) सकता है।

खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि 12 शव बाहर निकाल लिए गए हैं। जबकि एक दर्जन लोग जिंदा निकाल लिए गए हैं। रेस्क्यू (MP Big Breaking) में बचाए गए लोगों ने बताया कि बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में न गिरकर पत्थरों पर गिरी। जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *