देश
मानसून सत्र : 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव, अनंत कुमार, मीनाक्षी लेखी सहित कई माननीय…

नई दिल्ली। मानसून सत्र (monsoon session) के पहले दिन 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव (17 MP Corona positive on day one) पाए। सत्र से पहले ही संसद भवन में कोरोना जांच केन्द्र लगाया है जिसमें सभी का टेस्ट कराया गया। इनमें आज 17 सांसदों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हालांकि सत्र के पहले ही सभी का टेस्ट कराया लिया गया था। इस टेस्ट की वजह से संसद की कार्यवाही में दिक्कत नहीं आई। लगातार कोरोना के मामलों के बढऩे के बाद भी लोग लापरवाही करते नजर आ रहे है।
ये माननीय हुए कोरोना संक्रमित
मानूसन सत्र के पहले दिन ही 17 सांसद कोरोना सकं्रमित हुए है जिनमें मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार, प्रवेश साहिब सिंह, सुखबीर सिंह, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह, हनुमान बेनीवाल, सेल्वल जी, प्रताप राव पाटिल, सत्यपाल सिंह रामशंकर कठेरिया, समेत अन्य सांसद शामिल है जिनकी आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



