Monsoon : जिले में अब तक 13.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Monsoon : जिले में अब तक 13.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Monsoon : 13.2 mm so far in the district. average rainfall recorded

Monsoon

धमतरी/नवप्रदेश। Monsoon : जिले में एक जून से अब तक 13.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक धमतरी तहसील में 19.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 3.6 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह कुरूद तहसील में 19.6 मिलीमीटर, मगरलोड में 18.8 मिलीमीटर, नगरी में 12 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 5.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज की वर्षा (Monsoon) 10.1 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जहां आज सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 17.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, वहीं सबसे कम भखारा तहसील में 2.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह आज धमतरी तहसील में 16.7 मिलीमीटर, कुरूद तहसील में 15 मिलीमीटर, कुकरेल तहसील में 4.3 मिलीमीटर और नगरी तहसील में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *