देश

Monkey pox: सेक्स, हवा या पानी किसने दिया इसको जन्म

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था। कोरोना ने दुनिया के हर इंसान पर ऐसा असर डाला था, जिसके कारण दुनिया कोरोना (Monkey pox) के नाम से कांप उठती थी। अमेरिका में एक और ऐसा ही वायरस जन्म ले रहा है। अमेरिका में मंकी पॉक्स नाम का एक वायरस लोगों में धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि हाल ही में कनाडा की यात्रा कर लौटे एक शख्स में मंकीपॉक्स (Monkey pox) वायरस की पुष्टि की गई है। वर्तमान मे मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि अमेरिका, ब्रिटेन पुर्तगाल और स्पेन में हो चुकी है। मंकीपॉक्स की हालिया रिपोर्टों ने अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है क्योंकि ट्रांसमिशन पैटर्न असामान्य दिखाई दे रहा है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि मंकीपॉक्स, चेचक का एक करीबी रिश्तेदार जो आमतौर पर मामूली बीमारी का कारण बनता है। यह शायद ही कभी लोगों के बीच फैलता है। मंकीपॉक्स (Monkey pox) वायरस की उत्पत्ति पश्चिम और मध्य अफ्रीका के देशों में हुई थी। इस इलाकों में लोग अक्सर जंगली जानवरों के संपर्क में आते रहते हैं। इस दौरान जानवरों के काटने, खरोंचने या जंगली जानवरों के मांस को खाने के कारण यह बीमारी इंसानों में प्रवेश कर जाती है।


Related Articles

Back to top button