मनोरंजन

Malaika Arora IPHONE : टेरेंस लुईस की पार्टी में मलाइका के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि हो गईं आग-बबूला, अब वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई, नवप्रदेश। कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अपने बर्थडे से एक दिनपहले उन्होने ईस्टर संडे सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर टेरेंस ने अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी भी की,

जिसमें शामिल होने के लिए टेरेंस की को-होस्ट गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा पहुंची(Malaika Arora IPHONE) थी। इस पार्टी के लिए जैसे ही मलाइका अरोड़ा वेन्यू पर पहुंचीं तो उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जिससे मलाइका को गुस्सा आ गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा टेरेंस लुईस की ईस्टर पार्टी में शामिल होने के लिए कोरियोग्राफर गीता कपूर के साथ पहुंची थीं। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा (Malaika Arora IPHONE) है।

https://www.instagram.com/reel/Cq0SqFnKeD-/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वीडियो में दिख रहा है कि गीता और मलाइका अपनी टीम से बात कर रही होती हैं कि इसी दौरान मलाइका मोबाइल फोन थामे अपना हाथ ऊपर करती हैं और ठीक उसी वक्त एक शख्स भी हाथ से कुछ इशारा करता है और उसका हाथ मलाइका के फोन पर लग जाता है और वो गिर जाता है। जैसे ही मलाइका का मोबाइल गिरता है वैसे ही एक्ट्रेस को गुस्सा आ जाता है।

गीता कपूर ने संभाला माहौल

मलाइका अरोड़ा के गुस्से को देखते हुए कोरियोग्राफर गीता कपूर ने तुरंत माहौल को संभालते हुए कहा कि ‘अब तू ही इसकी भरपाई करेगा’। इसके बाद दोनों ही सितारे अंदर चले जाते हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा भी बाकी बड़े सेलेब्स की तरह सबसे महंगा वाला आईफोन रखती है जिसकी कीमत लाखों में होती (Malaika Arora IPHONE) है। ऐसे में मोबाइल गिरने पर नुकसान भी ज्यादा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button